{"_id":"598614544f1c1b045f8b4714","slug":"181501959252-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़।
गांव भज्जावाला में हाईवे पर ट्रक को पीछे करते हुए चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव सलावतनगर निवासी मोहम्मद फारूक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका छोटा भाई मोहम्मद सुहेल (16) वर्ष और उनकी भांजी का पति दूल्हेपुर निवासी मोहम्मद शानो उनके घर आए हुए थे। शनिवार की सवेरे दोनों घर से बाइक लेकर अफजलगढ़ दवा लेने गए थे। यहां दवाई न मिलने पर भूतपुरी चले गए। वहां से लौटते हुए गांव भज्जावाला पहुंचे तो उनकी बाइक हाइवे पर बैक हो रहे ट्रक के नीचे आ गई। दुर्घटना में ट्रक से कुचलकर शानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुहेल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से बाहर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार सुहेल की हालत चिंताजनक बनी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए बिजनौर भेज दिया। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोपी चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि जांच कर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।