{"_id":"597cd10b4f1c1ba3168b4667","slug":"181501352203-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का पुतला फूंका
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई और आईसीएसई
बोर्ड का पुतला फूंका
बिजनौर। बिजनौर अभिभावक संघ ने स्कूलों में हर साल फीस में मनमाने ढंग से वृद्धि करने व एनसीआरटी की पुस्तकें न लगाने के विरोध में सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को सौंपा गया।
नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए संघ सदस्यों ने कहा कि बिल्डिंग फीस, स्पेशल फीस, स्मार्ट क्लासेज फीस आदि के नाम पर निजी स्कूलों में अभिभावकों को लूटा जा रहा है। उनके आंदोलनों की भी अनदेखी की जा रही है। महिलाओं ने कहा कि वे स्कूलों की अवैध वसूली के खिलाफ गृहिणी बनकर नहीं, बल्कि झांसी की रानी बनकर लड़ेंगी।
इसके बाद सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड का पुतला फूंककर अभिभावक प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट गए। एडीएम को दिए ज्ञापन में हर साल फीस वृद्धि पर रोक लगाने, एनसीआरटी की पुस्तकें सख्ती से लागू कराने, विद्यालयों में एक समान पोशाक लागू करने, हर बच्चे का विद्यालय द्वारा बीमा कराने, निर्धन वर्ग के बच्चों के लिए निर्धारित कोटे में हर साल पात्र बच्चों को प्रवेश दिलाने की मांग की गई। यहां संघ संरक्षक नृपेंद्र देशवाल, मोहम्मद अजहर, सीमा भारती, मीनाक्षी शर्मा, ललित मोहन, विक्रांत वर्मा, एबीवीपी की रोबिना चौधरी मौजूद रहे।