{"_id":"5974f2744f1c1b205d8b482c","slug":"181500836468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छात्रों को मिलेगी यूनीफॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छात्रों को मिलेगी यूनीफॉर्म
Updated Mon, 24 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छात्रों को मिलेगी यूनीफॉर्म
बिजनौर । परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है। यूनीफॉर्म की धनराशि स्कूलों में भेज दी गई है। प्रथम चरण में सभी वर्गों की बालिका और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के छात्रों का यूनीफॉर्म उपलब्ध कराई जाएगी।
शासन के निर्देश पर अब जिले में यूनीफॉर्म वितरण को गति मिल पाएगी। इससे पहले बीएसए ने स्कूलों के शिक्षकों को यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए क्रय समिति का गठन करने के निर्देश शिक्षकों को दिए थे। जुलाई के पहले सप्ताह में स्कूलों में क्रय समिति का गठन करने का काम पूरा किया गया है। अब सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए स्कूलों में धनराशि भेजी गई है। सभी बच्चों को दो-दो जोड़ी यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। एक जोड़ी यूनीफॉर्म के लिए शासन से 200 रुपये आवंटित किए गए हैं। ऐसे में दो जोड़ी के लिए प्रत्येक छात्र के हिसाब से 400 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। इस बार यूनीफॉर्म का रंग भी शासन ने बदल दिया है। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के शिक्षकों से स्कूली बच्चों को यूनीफॉर्म उपलब्ध कराने कार्य में गति लाने के निर्देश दिए हैं।