{"_id":"5963d3114f1c1bed1c8b4590","slug":"181499714321-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने वादाखिलाफी की तो अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने वादाखिलाफी की तो अनशन
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैबीजरोधी इंजेक्शन न लगे तो धरना
धामपुर (बिजनौर)। गांव सरकथलमाधो के एक परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग के रैबीजरोधी इंजेक्शन न लगने पर दो दिन के बाद एसडीएम के कार्यालय के बाहर अनशन का एलान किया है।
गांव के गुड्डू ने बताया कि डेड़ माह पहले कक्षा चार में पढ़ने वाली उनकी 10 वर्षीय पुत्री काजल को कुत्ते ने काट लिया था। सरकारी अस्पताल में उसे रैबीज का इंजेक्शन नहीं लग सका। आठ जुलाई को रैबीज से काजल की मौत हो गई। अब परिजनों को काजल की बीमारी खुद को भी लगने की आशंका है। परिजन बाजार से खरीदकर इंजेक्शन लगवाने में असमर्थ हैं। गांव के पूर्व प्रधान डॉ. पुनीत कुमार ने बताया कि उनकी सोमवार को सीएमओ से बात हो गई है। उन्होंने दो दिन में रैबीज इंजेक्शन लगवाने का भरोसा दिया है। उधर, सीएमओ का कहना है कि रैबीजरोधी इंजेक्शन का प्रदेश में टोटा है। सरकार से मांग की गई है, पर अभी जिले में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हुए हैं।