फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर में जलभराव

मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर में जलभराव

Sat, 01 Jul 2017 02:07 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत, शहर में जलभराव
बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
शुक्रवार की दोपहर बाद मौसम ने करवट बदलते ही क्षेत्र में मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी। करीब घाटा घंटे की बारिश में शहर जलमग्न हो उठा। बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं जलभराव के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। सिंचाई का संकट झेल रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। लेकिन दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने करवट बदली तो मूसलाधार बारिश ने दस्तक दी। करीब घाटा घंटे तक आसमान से मूसलाधार बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है। युवा और बच्चों ने बारिश का आनंद लिया। जहां बारिश से रहात मिली है, वहीं शहर के कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर को मोहल्ला कोट, कोतवाली रोड, मोहल्ला नल, जट बाजार, गुजरी बाजार समेत आई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

सूखा की मार झेल रहे किसानों को मिली राहत
अमरोहा। मूसलाधार बारिश ने किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी है। क्योंकि बारिश के अभाव में सूखा की मार से किसानों के चेहरे मुरझाए हुए थे। फसलों की सिंचाई को महंगा डीजल खर्च करना पड़ रहा था, इससे अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था। शुक्रवार को ही बारिश से किसानों को राहत मिली है। अगले तीन चार दिन तक किसानों को फसलों की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। बारिश से क्षेत्र में धान की रोपाई में तेजी आएगी। किसान धान की रोपाई में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed