{"_id":"59481eb04f1c1bda338b46cb","slug":"181497898672-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के घंटों बाद भी लाइन नहीं हुई ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के घंटों बाद भी लाइन नहीं हुई ठीक
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । नजीबाबाद रोड स्थित श्याम विहार और अन्य कॉलोनी में सोमवार दोपहर अचानक तेज वोल्टेज आने के बाद लाइट चली गई। दोबारा जब लाइट आई तो वोल्टेज में काफी उतार चढ़ाव रहा।
वोल्टेज कभी 80 तो कभी 280 पर चले जाते। विद्युत उपकरण खराब होने के डर से लोगों ने अपने मकान में बिजली के मेन स्विच बंद कर शास्त्री चौक स्थित शिकायत केंद्र पर शिकायत दर्ज कराई। तीन घंटे बाद भी लाइनमैन के न पहुंचने पर कॉलोनी निवासी विनीत राजपूत, सुनील राजपूत, सुनील भटनागर, अमित कुमार सहित कई लोग लाइट ठीक कराने के लिए शिकायत केंद्र पहुंचे। वहां तैनात लाइनमैन मोहन ने छह बजे से पहले लाइन ठीक करने से साफ इंकार कर दिया। उपभोक्ताओं के बार बार कहने पर भी कोई भी लाइनमैन लाइन ठीक करने नहीं पहुंचा। एडीओ विवेक प्रकाश के मुताबिक शिकायत के बाद लाइन मैन मौके पर क्यों नही पहुंचा वह इस मामले की जांच कराएगें।