{"_id":"6568c8c73147b1857003a66d","slug":"18-workers-trapped-in-the-tunnel-passed-through-seohara-under-police-protection-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-15121-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पुलिस सुरक्षा के घेरे में स्योहारा से गुजरे टनल से निकाले गए 18 श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पुलिस सुरक्षा के घेरे में स्योहारा से गुजरे टनल से निकाले गए 18 श्रमिक
विज्ञापन
- सभी श्रमिकों को एम्स ऋषिकेश से लखनऊ भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। उत्तरकाशी टनल से निकाले गए 41 श्रमिकों में से 18 श्रमिक को ऋषिकेश एम्स से पुलिस सुरक्षा में लखनऊ भेजा गया। सभी श्रमिक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
बृहस्पतिवार की शाम सात बजे उत्तराकाशी टनल से निकाले गए 41 श्रमिकों में से 18 श्रमिकों को पुलिस सुरक्षा में स्योहारा-धामपुर सीमा से कांठ मुरादाबाद सीमा तक सकुशल छोड़ा गया। सभी श्रमिक ऋषिकेश एम्स अस्पताल से एक मिनी बस में लखनऊ जा रहे थे। सभी श्रमिकों का स्वास्थ्य सही बताया जा रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार सोलंकी का कहना है कि श्रमिकों की बस को पुलिस सुरक्षा में हर थाने से सकुशल निकालने का आदेश है।