{"_id":"5fe6330b8ebc3e41a73fbbe7","slug":"18-people-trace-from-britain-germany-11-sampling-done-bijnor-news-mrt517406776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन, जर्मनी से लौटे 18 लोग ट्रेस, 11 की हुई सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रिटेन, जर्मनी से लौटे 18 लोग ट्रेस, 11 की हुई सैंपलिंग
विज्ञापन

बिजनौर। ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों से जनपद में आए 18 यात्रियों की सूची स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इसी के आधार पर इन सभी की लोकेशन ट्रेस कर ली गई है। शुक्रवार को इनमें से 11 की लोकेशन ट्रेस करने के बाद उनकी सैंपलिंग करा दी गई है। सात अन्य लोगों के बिजनौर पहुंचते ही इनकी भी कोरोना जांच होगी।
यूके, ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विदेशों से जनपद में आने वाले लोग कोरोना संक्रमण को फिर से बढ़ा सकते हैं। ऐसे लोगों पर शासन-प्रशासन की पैनी नजर है। शासन से स्वास्थ्य विभाग को ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों से लौटे 18 लोगों की सूूची मिली है। इन सभी को ट्रेस कर इनकी सैंपलिंग कराई जा रही है। जिले में 13 अप्रैल से लेकर शुक्रवार की शाम तक लगभग 4231 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार शासन से जिले में 18 लोगों के ब्रिटेन, जर्मनी आदि देशों से आने की सूचना मिली है। इन सभी की लोकेशन ट्रेस कराकर उनकी सैंपलिंग कराई जा रही है, जिससे संक्रमण के विस्तार पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि इस सूची में शामिल बिजनौर के चार और जलीलपुर के तीन यात्रियों के अभी तक अपने घरों पर न पहुंचने के कारण अभी उनकी सैंपलिंग नहीं हो पाई है। शेष 11 के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर जांच के लिए नोएडा भेज दिये गए हैं। इन सभी को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है।