फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   18 people killed by fireworks in 10 years

एक दशक में आतिशबाजी ले चुकी 18 लोगों की जान

Fri, 09 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
18 people killed by fireworks in 10 years
बिजनौर में जोधोवाला रोड पर पटाखा फैक्टरी में आग लगाने के बाद डॉग स्वाक्यड के साथ जांच करती टीम। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिले में आतिशबाजी पहले भी लोगों की जान ले चुकी है। बिजनौर, नहटौर और चांदपुर में कुछ साल पहले हुए हादसों में 13 लोगों की जान जा चुकी है। बृहस्पतिवार को बिजनौर में हुए अग्निकांड के साथ ही पिछले एक दशक में आतिशबाजी से मरने वालों का आंकड़ा 18 पर पहुंच गया है। इसके बावजूद न तो पुलिस जागी और न ही प्रशासन ने इससे सबक लिया। वहीं लोग अपने छोटे लालच में लोगों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे।
विज्ञापन

जिले में आतिशबाजी का कई सालों से खेल चल रहा हैं। बिजनौर के अलावा चांदपुर किरतपुर, नहटौर, नजीबाबाद समेत जिले के कई शहरों में चोरी छिपे आतिबाजी बनाई जाती है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 जुलाई 2015 को बिजनौर से सटे गांव बकली में आतिशबाजी बनाते समय हुए विस्फोट में दो लोगों की जान गई थी। नहटौर के मोहल्ला 2014 में आतिशबाजी के कारण ही एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई थी। चांदपुर में भी मकान में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट हुआ था, जिसमें छह लोग मारे गए थे और मकान के परखच्चे उड़ गए थे।
विज्ञापन

आतिशबाजी निर्माण के केवल छह लाइसेंस
फैक्टरी के स्वामी यूसुफ के पास आतिशबाजी बनाने का लाइसेंस है, इसका नवीनीकरण 2025 तक है, लेकिन यह निर्धारित जगह के अलावा भी अवैध रूप से आतिशबाजी बनवा रहा था। पूरे जिले में कुल 29 लाइसेंस है। इनमें 20 विक्रय के और छह आतिशबाजी बनाने के लाइसेंस हैं। दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक यूसुफ की लाइसेंसी फैक्टरी में आतिशबाजी बनाने के सारे मानक पूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed