{"_id":"678803e129a51a96840e1474","slug":"18-crore-bridge-to-be-built-on-malan-river-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-140828-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 18 करोड़ से मालन नदी पर बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 18 करोड़ से मालन नदी पर बनेगा पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। गांव मलूकपुर क्षेत्र में 18 करोड़ रुपये से मालन नदी पर सेतु निगम पुल निर्माण कराएगा। राजस्व विभाग और सेतु निगम की टीम ने मालन नदी का रुख बदलने से प्रभावित कृषि भूमि का सर्वे किया।
शासन ने पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है। जिस स्थान पर लगभग 100 मीटर लंबा पुल निर्माण कराया जाना है, उस क्षेत्र में कुछ कृषि भूमि आ रही है। वर्तमान में मालन नदी बह रही है।
एसडीएम विजय शंकर, तहसीलदार अमित कुमार की देखरेख में सेतु निगम और राजस्व की टीम ने पुल निर्माण क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने नदी का रुख बदलने से वर्तमान में कृषि भूमि में बह रही नदी और राजस्व रिकॉर्ड में मालन नदी की स्थिति की जांच पड़ताल की
विज्ञापन
इस संबंध में तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि भोगपुर-मलूकवाली से समीपुर नहर पटरी को जोड़ने वाले मालन नदी के पुल निर्माण से कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी।