{"_id":"68bb294f761079b6c90f0b48","slug":"17760-banned-capsules-caught-during-checking-accused-arrested-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-159362-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चेकिंग में पकड़े गए 17760 प्रतिबंधित कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चेकिंग में पकड़े गए 17760 प्रतिबंधित कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 05 Sep 2025 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 05 Sep 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
रियाद में प्रतिबंधित दवाइयां के साथ पकड़ा गया आरोपी स्रोत पुलिस
बिजनौर/रेहड़। शुक्रवार देर शाम औषधि निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 17760 प्रतिबंध कैप्सूल पकड़े। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
औषधि निरीक्षक और पुलिस की टीम रेहड़ क्षेत्र में बादीगढ़ चौराहे पर शुक्रवार देर शाम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टीम ने जसपुर की तरफ से आ रही एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार से 74 डिब्बे बरामद किए। जिनमे 17760 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना जसपुर के गांव महुआ डाबरा निवासी इबरान पुत्र रहमतुल्ला को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पकड़ी गई प्रतिबंधित दवाई की कीमत 132240 रुपये आंकी गई है। इन कैप्सूल का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए कैप्सूल बनाने वाली कंपनी उज्जैन की है। जबकि, गोरखपुर स्थित कंपनी द्वारा इस बाजार में बेचा जा रहा है। इस संबंध में सीओ आलोक सिंह ने बताया की आरोपी व्यक्ति का चालान कर न्यायालय में पेश कराया गया है।
बादीगढ़ चौराहे पर चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कर से प्रतिबंधित दवाई के 17760 कैप्सूल बरामद हुए हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की करवाई जा रही है।
विज्ञापन
उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर