{"_id":"58640e094f1c1b435ceeb780","slug":"177-a-quintal-in-cane-acres-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बीघा में 177 क्विंटल गन्ना मिला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बीघा में 177 क्विंटल गन्ना मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग की ओर से राज्य स्तर पर कराई गई गन्ना पैदावार प्रतियोगिता में नगीना देहात के ग्राम हैजरपुर में एक कृषक के खेत में कराई गई कटाई में एक बीघा में 177 क्विंटल गन्ना पैदावार देखकर गन्ना अधिकारी आश्चर्यचकित रह गए। इस खेत में ट्रेंच विधि से बोए गए अगेती गन्ना प्रजाति सीओ 0238 के गन्ने की लंबाई 15 फीट से भी अधिक पाई गई।
उत्तर प्रदेश गन्ना विभाग की ओर से प्रतिवर्ष गन्ना फसल के सर्वाधिक उत्पादन का पता लगाने के लिए राज्य स्तर पर गन्ना प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसमें वरिष्ठ गन्ना अधिकारी दूसरे जिलों में जाकर अपने समक्ष खेत की कटाई कराकर गन्ना उत्पादन का पता लगाते हैं। इसी क्रम में जिला गन्ना अधिकारी बुलंदशहर एपी सिंह व डीसीओ संभल एवं बीज उत्पादन अधिकारी मुरादाबाद कुलदीप सिंह ने नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव हैजरपुर उर्फ़ अब्दुल रहमानपुर निवासी गन्ना कृषक रामकुमार सिंह पुत्र बल्लू सिंह के गांव के समीप स्थित गन्ना खेत में गन्ने की कटाई कराई तो गन्ना उत्पादन का नतीजा देखकर दंग रह गए।
गन्ना अधिकारियों ने रामकुमार सिंह के अगेती गन्ना प्रजाति सीओ 0238 के इस खेत से 2119 क्विंटल प्रति हेक्टेयर व 177 क्विंटल प्रति बीघा के हिसाब से गन्ना उत्पादन पाया। गन्ना अधिकारियों ने गन्ना कृषक रामकुमार की शरदकालीन आधार पौधशाला का भ्रमण किया और ट्रेंच विधि से बोये गए गन्ने व सहफसल के रूप में गन्ने के खेत में बोयी गई शलजम, गाजर व मूली की फसल का भी निरीक्षण किया। डीसीओ बिजनौर ओमप्रकाश सिंह ने भी गन्ने की इतनी अधिक पैदावार पाने वाले गन्ना कृषक रामकुमार सिंह की जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर गन्ना विकास परिषद के बुंदकी-नगीना के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अविनाश चंद्र तिवारी, गन्ना पर्यवेक्षक वीरेंद्र सिंह, द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी के उपाध्यक्ष व प्रधान प्रबंधक बीपी दीक्षित, महाप्रबंधक (गन्ना प्रशासन) रमेश परशुरामपुरिया, महाप्रबंधक (गन्ना क्रय) रतन सिंह, गन्ना प्रबंधक सुनील चौहान व कई गन्ना किसान मौजूद रहे। एससीडीआई बुंदकी-नगीना अविनाश चंद्र तिवारी का कहना है कि उनके सर्किल में गन्ने की यह सर्वाधिक पैदावार है।