फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   176 micro enterprise friends will be selected under livelihood mission

Bijnor News: आजीविका मिशन के तहत 176 सूक्ष्म उद्यम सखियों का होगा चयन

Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 07 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
176 micro enterprise friends will be selected under livelihood mission
धामपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जनपद बिजनौर में 11 ब्लाॅकों में 176 सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन होगा। प्रक्रिया शुरू हो गई है 19 मई से 21 मई तक समूह की महिलाओं से चयन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। 29 जनवरी को बिजनौर मुख्यालय पर चयन के लिए लिखित परीक्षा होगी। सूक्ष्म उद्यम सखियों का दायित्व महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योगों के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के के संयोजक सहायक विकास अधिकारी आईएसबी दीनदयाल सिंह ने बताया कि सरकार की ओर से मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सूक्ष्म उद्यम स्कीम को चालू किया गया है इसके तहत जल्द ही सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। जनपद बिजनौर के 11 ब्लॉकों में करीब 2,2000 महिला समूह सक्रिय हैं, जिनमें करीब 2 लाख 20 हजार से अधिक महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही हैं। इन महिलाओं में से ही लिखित परीक्षा के आधार पर सूक्ष्म उद्यम सखियों का चयन किया जाएगा। जो सखी मिशन के क्रियाकलाप के बारे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती है। ऐसी महिलाएं आवेदन कर सकती है। 19 से 21 मई तक संबंधित पद के लिए अपने-अपने ब्लॉक में कलेक्टर के हिसाब से आवेदन जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन




जो महिलाएं प्रेरित होगी, उन्हें मिलेगा बढ़ावा-

एडीओ आईएसबी डीडी सिंह के अनुसार सूक्ष्म उद्यम सखियों का कार्य ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे उद्योग जैसे अचार, पापड़, चप्पल, दोने-पत्तल बनाना आदि कार्य के लिए प्रेरित करना है। जो महिलाएं प्रेरित होगी। उन्हें मिशन की ओर से अनुदान के आधार पर लोन उपलब्ध कराकर उद्योग को आगे बढ़ाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed