फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदान दिवसों पर बंद रहेंगे प्रतिष्ठान और कारखाने

मतदान दिवसों पर बंद रहेंगे प्रतिष्ठान और कारखाने

Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
मतदान दिवसों पर बंद रहेंगे प्रतिष्ठान और कारखाने
मतदान दिवस पर बंद रहेंगे प्रतिष्ठान और कारखाने
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने जिले में होने वाले मतदान दिवसों पर समस्त दुकानों/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एवं कारखानों आदि में सामूहिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा संचालकों को साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों से काम नहीं लेने की सख्त हिदायत दी है। जिले में बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल, नगीना सुरक्षित सीट पर 18 और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र की बढ़ापुर विधान सभा क्षेत्र में 23 अप्रैल को मतदान होना है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि मतदान दिवस को होने वाले मतदान में लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम ने 11, 18 और 23 अप्रैल को जनपद के समस्त दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया है कि संबंधित संचालक मतदान की तारीखों पर अपने संस्थान/प्रतिष्ठान बंद रखें। आदेश का अनुपालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed