फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सपा-बसपा का है बेमेल गठबंधन : इरशाद

सपा-बसपा का है बेमेल गठबंधन : इरशाद

Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
सपा-बसपा का है बेमेल गठबंधन :  इरशाद
सपा-बसपा का है बेमेल गठबंधन : इरशाद
विज्ञापन

नगीना। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इरशाद अहमद ने कहा की सपा-बसपा गठबंधन की हकीकत जनता अच्छी तरह जानती है कि सत्ता पाने के लिए एक-दूसरे की विरोधी पार्टियों ने कैसा बेमेल गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन भाजपा के विजय रथ को नहीं रोक पाएगा।

मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री कय्यूम राईन के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए इरशाद अहमद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के हर वर्ग विशेष के लिए रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किए हैं। उन्होंने महामंत्री कय्यूम राईन से अधिक से अधिक संख्या में मुस्लिमों को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने 31 जनवरी, एक फरवरी को दिल्ली में होने वाले अल्पसंख्यक मोर्चा के अधिवेशन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed