फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाएं:डीएम

किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाएं:डीएम

Sat, 12 Jan 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाएं:डीएम
किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाएं : डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कृषि विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों को मानक के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए नई तकनीक से जोड़ने आह्वान किया।

डीएम ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कुछ संशोधनों के साथ एकीकृत कृषि आधारभूत योजना की उपयोजना कृषि विपणन आधारभूत सुविधा योजना का संचालन शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य किसानों के उत्पादन का संरक्षण तथा उसके उचित दाम दिलाना है। इस योजना से किसानों को अपेक्षित आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। यह योजना विपणन और निरीक्षण निदेशालय के माध्यम से कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग भारत सरकार कार्यान्वित करेगा। बताया कि कृषि विपणन आधारभूत सुविधा योजना आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के माध्यम से ग्राम, ग्रामीण कृषि बाजार के रूप में ग्रामीण हॉट के विकास और उन्नयन पर विशेष बल दिया जाएगा। ताकि किसानों की आमदनी में भारी वृद्धि संभव होगी। नाबार्ड पुनर्वित्त के लिए पात्र सभी संस्थाओं और इस प्रयोजना के लिए पात्र सभी संस्थाओं जो भारत द्वारा अनुमादित हैं को सब्सिडी उपलब्ध कराएगा। बैठक में सीडीओ प्रवीण मिश्र, लीड बैंक अधिकारी अजय कुमार सहित अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed