{"_id":"5c3391fdbdec2256a104f151","slug":"171546883581-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की जर्जर लाइन देख नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की जर्जर लाइन देख नाराज हुए डीएम
विज्ञापन
बिजली की जर्जर लाइन देख नाराज हुए डीएम
बिजनौर/नूरपुर। डीएम अटल कुमार राय ने चांदपुर तहसील के गांव नायक नंगला में विकास एवं राजस्व कार्यों का निरीक्षण किया। डीएम ने बिजली की जर्जर लाइन को देखकर नाराजगी जताकर उन्हें बदलवाने को कहा। डीएम ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की व पुष्टाहार वितरित किया। डीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित पद्म शर्मा के आवास पर जाकर उनके परिजनों से वार्ता की। पंडित पदम शर्मा के नाम पर गांव के बाहर मुख्य द्वार बनवाने की बात कही। नूरपुर में बने कान्हा आश्रय स्थल का लोकार्पण किया।
पंडित पद्म शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले। विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी न रहे। डीएम ने गांव वालों से खसरा व रुबेला को खत्म करने के लिए सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि जिस प्रकार गांव को ओडीएफ किया है उसी प्रकार से कुपोषण, खसरा और रुबेला को गांव से दूर भगाना है। कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं को पढ़ाना ही नहीं बल्कि लिंगानुपात को समान करना है। इसके बाद डीएम ने नूरपुर नगर पालिका का निरीक्षण किया व कान्हा पशु आश्रय का निरीक्षण किया। डीएम ने प्रधान लिपिक अतीकुर्रहमान से सरकार द्वारा विकास के लिए प्राप्त वित्तीय सहायता के विषय में जानकारी ली तथा पथ निर्माण लिपिक वीर सिंह प्रजापति से सड़क व नालों के निर्माण के अलावा नगर मे प्रकाश व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। स्वच्छता व स्वास्थ्य निरीक्षक जगवीर सिंह से कूड़े के निस्तारण के बारे में मालूम किया। प्रभारी ईओ व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कूड़ा निस्तारण के जमीन जल्दी ली जाएगी। डीएम ने कर्मचारियों की पीएफ व सर्विस बुकों की भी जांच की। इस दौरान एसडीएम आलोक यादव, नायब तहसीलदार सतपाल सिंह, हल्का लेखपाल नरेंद्र सिंह, चेयरपर्सन पति व पूर्व चेयरमैन हाजी इरशाद अली, चौधरी राजेंद्र सिंह, इंतजार बाबा, दीपक शर्मा, गुरमुख सिंह दीवान, फिरोज अहमद आदि मौजूद रहे।