फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एमएलसी निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी धामपुर रोडवेज डिपों की स्थिति

एमएलसी निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी धामपुर रोडवेज डिपों की स्थिति

Sun, 16 Dec 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
एमएलसी निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी धामपुर रोडवेज डिपों की स्थिति
एमएलसी के आश्वासन के बाद भी डिपो बदहाल
विज्ञापन

धामपुर। एमएलसी अशोक कटारिया के निरीक्षण किए जाने के बाद भी धामपुर रोडवेज डिपो की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि निरीक्षण किए जाने के बाद उन्हें भी लगा था कि अब यहां का जीर्णोद्धार जल्द शुरू हो जाएगा। लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि एमएलसी अशोक कटारिया ने पांच दिसंबर को पालिका का निरीक्षण करने के बाद धामपुर रोडवेज बस डिपो का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान एआरएम एलके त्रिवेदी को डिपो की बदहाली के लिए जमकर फटकार लगाई थी। एमएलसी ने एआरएम से कहा था कि यहां पर क्या बेहतर हो सकता है, किस चीज की कमी है, विस्तार से बताया जाए। एआरएम ने अशोक कटारिया से डिपो की बदहाली दूर कराने का आग्रह किया था। एआरएम ने बताया कि धामपुर डिपो से 57 अनुबंधित बसों का संचालन होता है, इन बसों के संचालन के लिए 108 परिचालकों की जरूरत है। लेकिन यहां 78 परिचालक ही कार्यरत हैं। परिचालकों का टोटा होने से अधिकांश बसों को डिपो में ही खड़ा करना पड़ता है। सरकार की ओर से डिपो परिसर में डीजल के लिए पंप स्वीकृत कर रखा है। लगभग सभी विभागों की ओर से पंप को परिसर में स्थापित कराने की एनओपी दे दी गई है। लेकिन पुलिस की ओर से एनओसी नहीं दी जा रही है। एमएलसी ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी समस्याएं जस की तस हैं। एमएलसी अशोक कटारिया का कहना है कि इसके लिए वह परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed