{"_id":"5bfedf3bbdec2241822ee553","slug":"171543429947-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट एवं गाइड रैली का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट एवं गाइड रैली का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट एवं गाइड रैली का हुआ शुभारंभ
बिजनौर । राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में बुधवार को पर सीडीओ प्रवीण कुमार मिश्र , डीआईओएस राजेश कुमार की अगुवाई में स्काउट एवं गाइड की तीन दिवसीय जिला स्तरीय रैली का शुभारंभ किया ।इस मौके पर जिले के अलग अलग क्षेत्रों से आए स्काउट एवं गाइड की टीम ने शिविर के शुभारंभ पर शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध किया।
सीडीओ ने स्काउट एवं गाइड के कार्यों की सराहना की। उन्होंने तीन दिवसीय कार्यक्रम में मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड के प्रशिक्षण लेने से छात्र छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है। डीआईओएस राजेश कुमार ने तीन दिन तक चलने वाली रैली की आख्या रखी। इस दौरान प्रतिभागियों ने स्काउट से जुडे़ कई करतब व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इससे पूर्व सीडीओ ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रैली की संयोजक डॉ. निर्मल शर्मा, निशांत यादव, उमा रानी, रितु, उदयराज सिंह, अशोक कुमार, ब्रजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सलिल आदि ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव एवं लीडर ट्रेनर सत्यपाल सिंह मलिक एवं जिला विज्ञान समन्वयक सुधांशु वत्स ने संयुक्त रूप से किया।