{"_id":"5bec7514bdec2265a1062846","slug":"171542223124-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचे
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से बाल बाल बचे
हल्दौर। बंद रेलवे फाटक को पार कर रहे बाइक सवार दो युवक गढ़वाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। बुधवार को सुबह करीब साढे़ ग्यारह बजे चांदपुर की ओर से गढ़वाल एक्सप्रेस आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्दौर रेलवे फाटक बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद पैदल यात्री तथा कई बाइक सवार गेट के बूम के नीचे से बाइक निकाल कर गेट पार कर रहे थे। इसी दौरान गढ़वाल एक्सप्रेस नजदीक आ गई। ट्रेन आने से लाइन के बीचोंबीच फंसे लोगों में खलबली मच गई। गेटमैन और लोगों ने बमुश्किल बाइक पीछे खींचकर दोनों युवकों को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया। गेटमैन और अन्य लोगों ने बाइक सवारों जमकर फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती न दोहराने की चेतावनी दी।