{"_id":"5bb653cf867a5528f213a393","slug":"171538675663-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागीय उपेक्षा से दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागीय उपेक्षा से दूषित पानी पीने को मजबूर है ग्रामीण
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण
अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी में ग्रामीण एक माह से पेयजल सप्लाई का दूषित पानी पीने को मजबूर है। जिससे बीमारी के फैलने की आशंका पैदा हो गई है। ग्रामीण शमशाद अहमद, असलम अंसारी, वाहिद खान, सुशील कुमार, षट्भुज शर्मा, मनमोहन सिंह, शहीद अहमद, इसरार अहमद ने पानी की आपूर्ति को शुरू कराने की मांग की है। बताया कि उनके गांव में पिछले करीब एक माह से गांव के बाहरी छोर पर टंकी का पाइप टूटा हुआ है। प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जहां पाइप टूटा है वहां कई फिट का गहरा गड्ढा बन चुका है। अवर अभियंता शुभम सक्सेना का कहना है कि जल्द ही पाइप को ठीक कराने का प्रयास होगा।