{"_id":"5b86f0ce42c792464e177867","slug":"171535570126-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपेक्षा से विद्यालय प्रबंधक महासभा में असंतोष, नियुक्तियों का हक मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपेक्षा से विद्यालय प्रबंधक महासभा में असंतोष, नियुक्तियों का हक मांगा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक महासभा की बुुधवार को गांव जैतरा के इंटर कालेज में सभा का आयोजन हुआ। सभा में पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश के कालेजों में पिछले काफी समय से लिपिक और चतुर्थ श्रेणी के खाली पड़े पदों के न भरने से विद्यालयों के संचालन में दिक्कत आ रही है। उन्होंने प्रदेश के सहायता प्राप्त कालेजों की स्थिति बदतर हो गई है। सरकार से नियुक्तियों का अधिकार देने की मांग की है।
सार्वजनिक इंटर कालेज फीना के प्रबंधक मनोज कुमार राजपूत की अध्यक्षता में संपन्न हुई सभा में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सूर्य नारायण मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के कारण वर्तमान में प्रदेशभर के सहायता प्राप्त विद्यालयों की स्थिति बदहाल हो गई है। इन कालेजों में न तो सरकार की ओर से आयोग के माध्यम से शिक्षकों की तैनाती की जा रही है और न ही पिछले कई सालों से लिपिक और चतुर्थ श्रेेणी के पदों को भरा जा रहा है। ऐसे में प्रबंधकों के लिए कालेजों का सही प्रकार से संचालन करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार सेे प्रबंधक को शिक्षकों की तैनाती का अधिकार देने, रिक्त लिपिक व चतुर्थ श्रेणी के पदों को भरने, वित्तविहीन शिक्षकों और कर्मचारियों को सम्मानजनक वेतन देने, संविदा के सभी कर्मचारियों को स्थायी करने को नई नियमावली बनाकर उन्हें स्थायी करने, वित्तविहीन शिक्षकों के साथ समानता का व्यवहार करने की मांग की है। बैठक में सतीश कुमार प्रबंधक जैतरा, खूब सिंह, अनिल कुमार, भोपाल सिंह, सुभाष शर्मा, सुशील कुमार, राम सिंह, मेघनाथ सिंह, हरपाल सिंह, मदनपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार, देवता इंटर कालेज मोरना, नारायण सिंह, विकास सिंह चौहान रहे।