{"_id":"5b7f06b242c792465f7cedcd","slug":"171535051442-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता को स्कूली बच्चों ने निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता को स्कूली बच्चों ने निकाली रैली
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। रामशरन एवं सुशील आनंद हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए रैली निकाली। रैली में 15 हजार रुपए की धनराशि एकत्रित कर केरल मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी।
गुरुवार को सद्भावना रैली अंबेडकर पार्क, मेन मार्केट, इंदिरा चौक, अग्रवाल धर्मशाला, अमरोहा रोड, मंडी समिति होते हुए विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहाकि छात्र छात्राओं द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है तथा सभी लोग स्वार्थ से ऊपर उठकर परोपकार अपनाएं तथा क्षेत्रवाद भाषावाद सांप्रदायिकता वाद को अलग रखकर मानव हित के लिए कार्य करें। प्रबंधक सुशील चंद्र सक्सेना ने कहा कि हम सबको मिलकर केरल वासियों की हर संभव मदद करनी चाहिए। प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने कहा कि ऐसे कठिन समय में ही सज्जन लोगों की पहचान होती है। हमें सब बातों को भूल कर केवल सहायता करें। इस अवसर पर उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकुर राजपूत, गीता रानी, सोमवती कश्यप, राजीव शर्मा, दिव्या जिंदल, अनुराधा चौधरी, संगीता, अक्षय शर्मा, लक्ष्मी रस्तोगी आदि रहे।