फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरएएफ के जवानों का ट्रक पलटा, कई घायल

आरएएफ के जवानों का ट्रक पलटा, कई घायल

Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
आरएएफ के जवानों का ट्रक पलटा, कई घायल
हल्दौर। गांव छजुपुरा सादात के निकट आरएएफ का मिनी ट्रक सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरा। इस दुर्घटना में करीब दो दर्जन से अधिक जवान गंभीर घायल हो गए। पीछे से आ रही उन्हीं की बटालियन के बस सवार जवानों ने अपने साथियों को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला और हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन जवानों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात करीब दो बजे रैपिड एक्शन फोर्स ( आरएएफ) के जवानों का मिनी ट्रक मेरठ छावनी से ड्यूटी के लिए थाना शिवाला कलां क्षेत्र में बकरीद के पर्व पर शांति व्यवस्था बनाने के लिए जा रहा था। मुरादाबाद-बिजनौर हाइवे स्थित गांव छजुपुरा सादात के निकट करीब दो बजे मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे वहां पर चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में ट्रक सवार कौशल कुमार, राम उदगार, यतेंद्र, बीएस रावत, गगन, अनिल कुमार, सुंदर कुमार, पंकज सिंह, कुलदीप कुमार, संजय सिंह, भूपेंद्र समेत करीब दो दर्जन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से उन्हीं की बटालियन के बस में सवार जवानों ने अपने साथियों को बमुश्किल ट्रक से बाहर निकाला और हल्दौर सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीन जवानों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed