फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   36.83 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की खुराक

36.83 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की खुराक

Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
36.83 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलिया की खुराक
जिले के करीब 37 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
विज्ञापन

बिजनौर। पोलियो दिवस पर जिले के 36 लाख 83 हजार 896 बच्चों को पोलिया की खुराक यानी दो बूंद जिंदगी की पिलाई जाएगी। इनमें 33 लाख 55 हजार 287 ग्रामीण तथा तीन लाख 28 हजार 609 नगरीय क्षेत्र के बच्चे शामिल हैं। जिले में कुल 2233 बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चे दो बूंद जिंदगी की पिएंगे।

रविवार को पोलियो दिवस है। जिले में कई स्थानों पर बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले में पोलियो का एक भी केस नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2018 में कुल 108 एसीएफ केस हुए थे। इनमें से 86 परिणाम प्राप्त हुए हैं। सभी केस निगेटिव पाए गए। वर्ष 2017 में कुल 251 केस हुए सभी परिणाम निगेटिव, वर्ष 2016 में 352 एसीएफ में से सभी निगेटिव, वर्ष 2015 में 387 में से 381 निगेटिव, वर्ष 2014 को 478 में सभी परिणाम निगेटिव पाए गए। इसकी पुष्टि अफसरों ने की है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एस.के. निगम के अनुसार इस अभियान में 1128 ग्राम पंचायत, 269 ईंट भटठों, 11 ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 45 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, छह लाख 75 हजार 114 घर, 16 रेलवे स्टेशन, 51 मुख्य बस अड्डे, 163 संवदेनशील क्षेत्र, 343 उपकेंद्र, 3021 आंगनबाड़ी, 2660 आशाएं, 410 पर्यवेक्षक, 1337 घर-घर टीम 415 घर-घर पर्यवेक्षक शामिल हैं। पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल के अनुसार पूरे अभियान की जिले में भर में मॉनिटरिंग के लिए पांच एसीएमओ की डयूटी लगाई गई है। इनमें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एस.के. निगम, डा. पीआर नायर, डा. बीएस रावत, डा. रोहताश कुमार, डा. शैलेश जैन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed