फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस ने कटान की तैयारी करते हुए दो पशुओं को मुक्त कराया

पुलिस ने कटान की तैयारी करते हुए दो पशुओं को मुक्त कराया

Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कटान की तैयारी करते हुए दो पशुओं को मुक्त कराया
पुलिस ने दो पशुओं को मुक्त कराया, छह पर केस दर्ज
विज्ञापन

नहटौर। पुलिस ने मोहल्ला ईदगाह में एक मकान पर छापामार कर दो पशुओं को मुक्त कराया है। मौके से पशु कटान के औजार और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक दिन पूर्व पशु कटान के मामले में पकड़े गए तीनों बेगुनाह मजदूरों को पुलिस ने छोड़ दिया है।

पुलिस की टीम ने मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे मोहल्ला ईदगाह में महताब अहमद के घेर पर छापा मारा। सूचना पर की गई कार्रवाई में मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने महताब के मकान से दो पशुओं को मुक्त कराया। दोनों पशुओं के पैर बांध कर काटने की तैयारी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से कुल्हाड़ी गंडासा आदि औजार बरामद किए हैं। मोहल्ले के ही आरिफ पुत्र रईस ,फैजान पुत्र रहमान, इलियास पुत्र खैराती को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों पशुओं को मुक्त कराने के बाद थाने ले आई। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों सहित छह लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। इसके अलावा एक दिन पूर्व मोहल्ला नौधा में कपड़ा फैक्ट्री में पकड़े गए पशु कटान के मामले में हिरासत में लिए गए तीनों फैक्ट्री मजदूरों को छोड़ दिया है। मजदूरों को बेगुनाह बताते हुए कई लोगों ने थाने जाकर पुलिस से उन्हें छोड़ने की मांग की थी। बताया जाता है कि इस मामले में पुलिस ने कपड़ा फैक्ट्री स्वामी को क्लीन चिट देते हुए स्थान बदल दिया था। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि दोनों मामले में कार्रवाई करके फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed