{"_id":"5b58c68d4f1c1bed5e8b53e4","slug":"171532544653-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी ने दो पुलिस कर्मियो को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी ने दो पुलिस कर्मियो को किया सम्मानित
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी ने दो पुलिस कर्मियो को किया सम्मानित
बिजनौर, 24 जुलाई
उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्विटर सेवा द्वारा जन शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने में सराहनीय कार्य करने पर सोशल मीडिया सेल बिजनौर में तैनात आरक्षी हेमंत शर्मा व नंदकिशोर को डीजीपी ओपी सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया। एसपी उमेश सिंह व एसपी सिटी दिनेश सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हेमंत कुमार व नंदकिशोर बिजनौर में सोशल मीडिया सेल में तैनात हैं। वे कई महत्वपूर्ण केस की गुत्थी सुलझाने में मदद कर चुके हैं। पिछले साल गांव झलरा निवासी मोहम्मद मोनिस ने अपने भतीजे के अपहरण की शिकायत डीजीपी के ट्विटर अकाउंट पर की थी। डीजीपी कार्यालय से आदेश मिलने के बाद हेमंत शर्मा व नंदकिशोर ने इस केस को खुलवाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पुलिस ने मोहम्मद मोनिस के भतीजे को 72 घंटे के अंदर बरामद कर लिया था। डीजीपी द्वारा हेमंत शर्मा व नंदकिशोर को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र व एक हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हमेशा सम्मान मिलता है। उन्होंने हेमंत शर्मा व नंदकिशोर को सम्मानित होने पर बधाई दी।