फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   After the leopard attack, a safety net was installed at the gateman's hut.

Bijnor News: गुलदार के हमले के बाद रेलवे गेटमैन के लिए बनी गुमटी पर लगा सुरक्षा जाल

Fri, 04 Sep 2026 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
After the leopard attack, a safety net was installed at the gateman's hut.
चांदपुर। क्षेत्र के गांव रामपुर नजराना स्थित रेलवे गेट नंबर-20 पर बुधवार तड़के गेट बंद करने के लिए गुमटी से बाहर निकले गेटमैन को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया था। गेटमैन पर गुलदार हमले के बाद विभाग ने सुरक्षा के लिए गुमटी पर सुरक्षा जाल लगवाया।
विज्ञापन

गांव रामपुर नजराना स्थित रेलवे फाटक नंबर 20 पर रणजीत सिंह गेटमैन की ड्यूटी करते हैं। रणजीत सिंह ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे जब मंसूरी एक्सप्रेस ट्रेन आने का समय हुआ, तो वह रेलवे गेट बंद करने के लिए गुमटी से बाहर निकले थे। इसी दौरान गुलदार ने हाथ पर पंजा मार दिया, जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह गुमटी के अंदर पहुंचकर दरवाजा बंद कर जान बचाई और रेलवे विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। उन्होंने बताया कि गुमटी के आगे सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग अथवा जाल नहीं लगा था। यदि सुरक्षा जाल लगा होता तो गुलदार सीधे गुमटी तक नहीं पहुंच पाता। गेटमैनों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र के कुछ अन्य रेलवे फाटकों पर भी सुरक्षा जाल नहीं लगे हैं। ड्यूटी के दौरान गेटमैनों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


गुलदार की मौजूदगी से दहशत
चांदपुर क्षेत्र में इन दिनों गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीण, किसान और राहगीर परेशान हैं। अलग-अलग स्थानों पर गुलदार दिखाई देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रेलवे गेट पर गुलदार के हमले की घटना के बाद गेटमैनों में भी दहशत का माहौल है। रेलवे विभाग से सभी संवेदनशील रेलवे फाटकों पर सुरक्षा जाल व अन्य आवश्यक इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि जहां इस तरह की ज्यादा घटनाएं होती हैं, वहां जाल लगवाया जाता है। ऐसे रेलवे फाटकों की जांच कराई जाएगी और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed