{"_id":"5b4f7ef14f1c1be94b8b57c3","slug":"171531936497-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टैगोर हाउस के छात्र विजयी रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टैगोर हाउस के छात्र विजयी रहे
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामान्य ज्ञान में टैगोर हाउस प्रथम
नूरपुर। एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में टैगोर हाउस के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। बुधवार को हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक देवेंद्र कुुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस के कक्षा तीन से 12 तक के छात्रों ने भाग लिया। फीफा बर्ल्ड कप, एतिहासिक इमारतें एवं परिषदीय जानकारी पर पूछे गए प्रश्नों में से सर्वाधिक सही उत्तर देकर टैगोर हाउस के छात्र प्रथम स्थान पर रहे। टैगोर हाउस को प्रथम स्थान दिलाने में हाउस लीडर शीतल चौधरी, मयंक, निखिल, नूरिश, आशी, संस्कृति आदि छात्रों का विशेष योगदान रहा। विजयी छात्रों को प्रबंधक देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा, कल्पना सिंह, उप प्रधानाचार्य विशाल शर्मा ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन में रूपा रानी, गुंजल शर्मा, अभिनव चौधरी, कुंवरपाल, अजरा रूही, कंचन चौहान आदि शिक्षकों का योगदान रहा।