फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टूटकर गिर रही जोई प्राइमरी स्कूल की छत

टूटकर गिर रही जोई प्राइमरी स्कूल की छत

Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
टूटकर गिर रही जोई प्राइमरी स्कूल की छत
अमरोहा। जोई वार्ड नंबर ग्यारह के प्राथमिक विद्यालय की छत टूटकर गिर रही है। क्षतिग्रस्त स्कूल पूरी तरह जानलेवा हो रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। खराब मौसम में भी गुरुजी बच्चों को खुले आसमान के नीचे पढ़ाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जोया नगर पंचायत के मोहल्ला जोई स्थित प्राथमिक विद्यालय की स्थिति बेहद जर्जर हालत में है। चार कमरे और बरामदेदार इस विद्यालय में करीब पचास से साठ छात्र-छात्राओं का भविष्य संवारा जा रहा है। लेकिन कब इनके साथ अनहोनी हो जाए, इसकी अंदाजा नहीं। विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग है, इसलिए कमरों की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आए दिन मसाले की बड़ी-बड़ी परते टूटकर गिरती है। अबतक कई बच्चे चोटिल हो चुकी है। दीवारें दरकी हुई हैं। नौनिहालों के सिर पर खतरा मंडरा रहा है। प्रधानाचार्य आयशा खातून समेत कई अभिभावकों ने बीएसए कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कभी ध्यान नहीं दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही डीएम हेमंत कुमार जोया नगर पंचायत अधिकारियों को विद्यालय भेजकर तत्काल स्कूल की हालत को अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं स्कूल पहुंचे वरिष्ट लिपिक विजय कुमार शर्मा ने डीएम की विद्यालय की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया स्कूल की छत जर्जर हालते में है। तेज बारिश में स्कूल खुद ब खुद गिर हो सकता है।
विज्ञापन


अभिभावकों ने शिक्षा अधिकारियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
अमरोहा। गुरुवार को विभागीय अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराने के बावजूद विद्यालय की इमारत पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। मासूम बच्चे जिंदगी को दांव पर लगाकर जर्जर इमारत के नीचे पढ़ने को को मजबूर हैं। कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर गंभीर है, लेकिन अधिकारी सरकार की छवि को पलीता लगाने में लगे है। बीएसए को कई बार अवगत कराया जा चुका है, वह सुनने को तैयार नहीं है। अभिभावाकों ने चेतावनी दी कि विद्यालय की जर्जर इमारत का निर्माण नहीं कराया गया तो वह अफसरों को घेराव करेंगे। इस दौरान मुंसिब अली, वाजिद अली, मोहम्मद हसीब, नदीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed