फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पखवाड़े के पहले दिन एक भी पुरुष ने नहीं कराई नसबंदी

पखवाड़े के पहले दिन एक भी पुरुष ने नहीं कराई नसबंदी

Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
पखवाड़े के पहले दिन एक भी पुरुष ने नहीं कराई नसबंदी
बिजनौर। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिले में आज से जनसंख्या पखवाड़े की शुरुआत हो गई है। यह पखवाड़ा 25 जुलाई तक चलेगा। इसके तहत जनसंख्या नियंत्रण के लिए ‘हम दो, हमारे दो’ फार्मूले को ध्यान में रखते हुए जिलेभर में कुल चार महिलाओं की नसबंदी की गई। धामपुर में 26 महिलाओं को अंतरा के इंजेक्शन दिए गए और छाया की साप्ताहिक गोलियों के लिए छह महिलाओं का मार्गदर्शन किया गया।
विज्ञापन

अनियंत्रित होती जा रही जनसंख्या देश की तरक्की में सबसे बड़ी बाधक मानी जाती है। इसके लेकर स्वास्थ्य विभाग काफी सजग है, लेकिन जिले के लोग इसके प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहे हैं। महिलाएं तो इसे अपनी जिम्मेदारी समझकर फैमिली प्लानिंग के तरीकों को अपना रही है, जबकि पुरुष परिवार नियोजन के केवल अस्थायी साधनों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। जिला अस्पताल में पखवाड़े के प्रथम दिन एक भी नसबंदी नहीं हुई, जबकि धामपुर में 26 महिलाओं को अंतरा के त्रैमासिक गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाए गए। नगीना सीएचसी पर चार महिलाओं की नसबंदी की गई। जिला अस्पताल में न तो किसी पुरुष और न ही महिला की नसबंदी की गई। जिला महिला अस्पताल में दो पीपीआईयूसीडी और दो महिलाओं को आईयूसीडी लगाई गई। सीएमओ राकेश कुमार मित्तल का कहना है कि अभियान में और तेजी लाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का प्रयास किया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। फैमिली प्लानर संतोष यादव के अनुसार पीपीआईयूसीडी प्रसव के तुरंत बाद महिला को कॉपरटी लगाई जाती है, जबकि आईयूसीडी को सामान्य दिनों में लगवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed