{"_id":"5b2a93e34f1c1bed778b5126","slug":"171529517027-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान दिवस आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान दिवस आयोजन
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिजनौर। किसान दिवस में किसानों ने अधिकारियों के सामने बिजनौर चीनी मिल के कर्मचारियों को हटाने का मुद्दा उठाया। किसानों ने कहा कि चीनी मिल कर्मचारियों को हटाएंगी तो मिल की मरम्मत समय पर नहीं हो पाएगी।
भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि सरकार शुगर मिल जल्दी चलाने की बात कह रही है। अगर बिजनौर व शुगर मिल के कर्मचारियों को काम पर वापस बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू न कराया गया तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 30 जून तक समस्त गन्ना भुगतान कराने की मांग भी की गई। वक्ताओं ने कहा कि चीनी के दाम बढ़ गए हैं। अब चीनी मिलों को चीनी बेचने पर मुनाफा हो रहा है। लेकिन कोई भी किसानों का भुगतान समय पर देने को तैयार नहीं है। जिले की जर्जर विद्युत लाइन को बदलवाने तथा हल्दौर में लंबित पड़ी चकबंदी प्रक्रिया जल्दी पूरी कराने की मांग की गई। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा ने किसानों की समस्याओं का जल्दी निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे मरम्मत कार्य व भुगतान के लिए मिल अधिकारियों की बैठक बुलाएंगे। इस दौरान तमाम अधिकारी व किसान मौजूद रहे।