{"_id":"5b2170f44f1c1bf56e8b7da5","slug":"171528918260-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की भीषण गर्मी में हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की भीषण गर्मी में हालत बिगड़ी
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से युवक की हालत बिगड़ी, मौत
नगीना। बहन के घर ईदी देने बाइक से जा रहे एक युवक की भीषण गर्मी के कारण हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए नगीना सीएचसी पर लाया गया, यहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
बढ़ापुर के मोहल्ला ठाकुरान निवासी नसीम का 27 वर्षीय पुत्र मोहसिन बुधवार की दोपहर बाइक से भाई के साथ अपनी बहन के घर भनेड़ा किरतपुर में जा रहा था। जब वह अकबराबाद रोड स्थित गांव नारंगी चक के पास पहुंचा तो चक्कर खाकर चलती बाइक से नीचे गिर गया। बाइक चला रहे उसके छोटे भाई सलीम ने उसे संभाला और डायल 100 सेवा को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोश मोहसिन को उपचार के लिए नगीना सीएचस में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान मोहसिन की मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार के लोग नगीना सीएचसी पहुंचे और बिना कोई कार्रवाई किए शव को घर ले गए। इस संबंध में डॉ. फैज हैदर ने बताया कि गर्मी के कारण युवक का पूरा शरीर बुरी तरह हीट कर गया था। अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ने से मौत हुई है।