{"_id":"5b12ed674f1c1b214d8b466a","slug":"171527967079-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवा शिव सेना ने उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका
बिजनौर । युवा शिव सेना कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा द्वारा सीता माता पर दिए बयान पर रोष जताते हुए उपमुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
शनिवार दोपहर कार्यकर्ता नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए और उपमुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। जिला प्रमुख विजय मोहन गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने माता सीता पर अनर्गल बयान देकर हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। इससे हिंदू समाज में रोष है। नगर अध्यक्ष दिनेश सैनी ने कहा कि डा.दिनेश शर्मा के चेहरे से अब हिंदुत्व का नकाब उतर गया है। भाजपा राम का नाम लेकर सत्ता में आई थी लेकिन अब भाजपा राम का नाम लेने लायक नहीं बची है। राज्यपाल व मुख्यमंत्री से डा. दिनेश शर्मा को मंत्रिमंडल से तत्काल बाहर करने की मांग की गई। इस दौरान शानू ठाकुर, कमल सैनी, नवनीत तोमर, अभिषेक अग्रवाल, यश अग्रवाल, कपिल पाल, अंतरिक्ष कौशिक, विशाल आदि मौजूद रहे।