{"_id":"5aee019f4f1c1b56098b8532","slug":"171525547423-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने कहा: साहब केंद्र सरकार की योजनाओं की हमें नहीं है कोई सही जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने कहा: साहब केंद्र सरकार की योजनाओं की हमें नहीं है कोई सही जानकारी
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेहड़। स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत दिल्ली से आई टीम में शामिल अधिकारियों ने गांव उमरपुर नत्थन का दौरा किया। पूछताछ करने पर ग्रामीणों ने टीम को बताया कि उन्हें किसी भी सरकारी योजना की जानकारी नहीं है, न ही उन्हें किसी योजना का लाभ मिला है।
शनिवार को गांव के अंबेडकर पार्क में पहुंची टीम ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं की जानकारी करने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अधिकारियों को योजनाओं की सही से जानकारी नहीं दे सके। उमा देवी, अनीता, रोशन सिंह, महेंद्र सिंह, ऋषिपाल सिंह, वीर सिंह ने बताया कि जिन योजनाओं के बारे में वह उन लोगों से पूछ रहे हैं, उन्हें उनकी कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से पात्रों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। इस दौरान टीम में नोडल अधिकारी आरके स्वर्णकार के साथ विकास विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान रेखा देवी, अमर सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक प्रबंधक ललित मोहन भारद्वाज, बीडीओ रोहिताश कुमार, एसडीओ दयाशंकर यादव रहे।