फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजौरी से बड़िया तक बनाई जा रही है सड़क

बिजौरी से बड़िया तक बनाई जा रही है सड़क

Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजौरी से बड़िया तक बनाई जा रही है सड़क
नजीबाबाद। लंबी प्रतीक्षा के बाद बिजौरी-बड़िया मार्ग का निर्माण शुरू हुआ। मगर क्षेत्रवासी मार्ग निर्माण से नाखुश हैं। ग्रामीणों ने सड़क में मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री न लगाने का आरोप लगाया है। साथ ही लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

हरिद्वार-मुरादाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग को मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला दोयजवाली से बड़िया तक मार्ग कई वर्षों से बेहतर खस्ताहाल था। करीब छह माह पहले बिजौरी तक मार्ग का निर्माण कराया गया और अब बिजौरी से जट्टीवाला होते हुए बड़िया तक मार्ग निर्माण का काम शुरू कराया गया है। क्षेत्रीय ग्रामीणों गुरदीश सिंह, परमजीत सिंह एडवोकेट, लखविंदर सिंह, कामेंद्र कुमार, वीर सिंह, गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह ने मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न होने पर रोष जताया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार सड़क निर्माण में मानक को नजरअंदाज कर रहा है। जिससे सड़क बनते ही टूट रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सनत गुप्तऋषि ने बताया कि सड़क का बेस 7.5 सेंटीमीटर बनाने के साथ उस पर दो सेंटीमीटर की परत बनाई जाएगी। तीन मीटर चौड़ी सड़क करीब सात किलोमीटर लंबी बनाई जाती है। सड़क की मियाद पांच वर्ष की है। शुरुआती दो वर्ष तक मार्ग की मरम्मत की जिम्मेदारी ठेकेदार की और उसके बाद तीन वर्ष तक लोक निर्माण विभाग की रहेगी। इसके बाद मार्ग की रिनुवल प्रक्रिया होगी। एक्सईएन ने आकस्मिक निरीक्षण कर जांच करने और मजबूत सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed