{"_id":"5ae4c1e54f1c1ba1098b714f","slug":"171524941285-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत शिविर आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत शिविर आयोजित
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन के अंतर्गत सरकार द्वारा चयनित किए गए ग्रामीण परिवारों के स्वास्थ्य बीमा के लिए सत्यापन का कार्य स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में किया जाएगा।
ड्वाकरा हाल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. संदीप कुमार ने ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाने के संबंध में जानकारी दी। बीडीओ एके मौर्य और एडीओ पंचायत की उपस्थिति में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के चयनित परिवारों को भविष्य में दिए जाने वाले पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा के लिए ब्लॉक स्तर पर सत्यापन होगा। उन्होंने कहा कि चयनित परिवार को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक का प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य बीमा देने की योजना है। उन्होंने बताया कि सूचियों के सत्यापन का कार्य आयुष्मान भारत दिवस पर 30 अप्रैल से शुरू होकर सात मई 2018 तक चलेगा। शिविर में ब्लॉक कर्मचारियों को सरकार से प्राप्त चयनित लाभार्थियों की सत्यापन के लिए सूची उपलब्ध कराई गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मो.सालिम, रविंद्र कुमार, अर्जुन घाघट उपस्थित रहे।