{"_id":"5abfcc2f4f1c1bbf618b4c1b","slug":"171522519087-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा बैराज पर नवजात शिशु का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा बैराज पर नवजात शिशु का शव मिला
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालागढ़। रामगंगा बांध क्षेत्र के अफजलगढ़ बैराज पर रामगंगा नदी के तट पर नवजात शिशु का शव मिला। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पीएम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
कालागढ़ स्थित अफजलगढ़ बैराज पर कोई व्यक्ति एक नवजात शिशु को लाल कपड़े में लपेटकर तट पर बनी सीढ़ी पर रख गया। जिसे देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर उपनिरीक्षक गणेश सेमवाल, वीरेंद्र चौहान, विकास, रविंद्र, कुलदीप और महिला कर्मी कल्पना मौके पर पहुंचे। जहां पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे मे लेकर उसका पंचनामा किया। बाद में पीएम के लिए कोटद्वार भेज दिया। इस विषय में उपनिरीक्षक गणेश सेमवाल ने बताया कि बरामद शव समय से पूर्व जन्म लिए बालक का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस स्थान पर सिंचाई विभाग के सीसीटीवी कैमरे लगे है। जिनकी फुटेज की जांच की जाएगी। बैराज पर कोई अंजान व्यक्ति कब आया और यह घटना कर गया।
रामगंगा बांध की सुरक्षा का सवाल
रामगंगा बांध के प्रतिबंधित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की ओर इस घटना से सवाल उठ खड़ा हुआ है। इस स्थान को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। बैराज पर 24 घंटे कर्मचारी तैनात रहते है। ऐसे में कौन इस नवजात को यहां छोड़ गया। पुलिस भी इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।