फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत निजीकरण खत्म न होने पर विद्युत मोरचा संगठन 2

विद्युत निजीकरण खत्म न होने पर विद्युत मोरचा संगठन 2

Sat, 24 Mar 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
विद्युत  निजीकरण  खत्म न होने पर  विद्युत मोरचा संगठन 2
धामपुर। विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के प्रांतीय उपमहामंत्री मोहम्मद अरशद ने कहा कि निगम के निजीकरण को संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकार ने जल्द ही निजीकरण शासनादेश को निरस्त नहीं किया तो उपखंड कार्यालय से लेकर शक्ति भवन लखनऊ तक वृहद आंदोलन होगा। सरकार जो निगम का निजीकरण कर रही है। इससे न केवल निगम का नुकसान है बल्कि जनता के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने जनता से आंदोलन को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत परीक्षण खंड में वार्ता के दौरान उप महामंत्री ने कहा कि संगठन ने प्रदेश सरकार को आंदोलन को अल्टीमेटम दे दिया है। पिछले दिनों सरकार की ओर से प्रदेश के पांच जिलों में निगम का जो निजीकरण करने का आदेश जारी किया गया है। संगठन उसे बर्दाश्त नहीं करेगा। संगठन ने 21 मार्च से आंदोलन शुरू कर दिया है। इस आंदोलन के प्रथम चरण संगठन निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को साथ लेकर 26 मार्च तक जनता के बीच में जाकर जनजागरण अभियान के रूप में आंदोलन चलाएगा। संगठन 27 मार्च को लखनऊ में केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में लिए जाने वाले प्रस्ताव से सरकार को अवगत कराया जाएगा। यदि सरकार इतने पर भी सुनवाई नहीं करती है तो संगठन 28 मार्च को शक्तिभवन मुख्यालय पर आंदोलन शुरू कर देगा। तीन अप्रैल को प्रदेशव्यापी एक दिनी कार्यबहिष्कार होगा। वार्ता में जिलाध्यक्ष निशांक कुमार भटनागर , खंडीय अध्यक्ष सीबी सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed