{"_id":"5a1323974f1c1b6d548be411","slug":"171511203735-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक अशोक राणा के समर्थन में आए किसान व भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक अशोक राणा के समर्थन में आए किसान व भाजपाई
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशोक राणा के समर्थन में आए किसान
बिजनौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्योहारा शुगर मिल प्रबंधन की ओर से विधायक अशोक राणा के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने पर रोष प्रकट किया है। बैठक में शुगर मिलों पर किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने गांव रानीपुर स्थित विधानसभा क्षेत्र प्रभारी जितेंद्र राजपूत के आवास पर बैठक की। जिसमें कहा गया कि मिल अधिकारी अपनी मनमानियों से बाज नहीं आ रहे हैं। किसानों के गन्ने को अवैध रूप से खरीदा जा रहा है और पर्ची नहीं देकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। इसके कारण गेहूं की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। शुगर मिल में सीसीटीवी फुटेज मेें भी विधायक द्वारा मारपीट का कोई तथ्य नहीं मिला है। इससे साबित होता है कि मिल अधिकारियों ने उनके खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। विधायक ने हमेशा जनहित में ही आवाज उठाई है। बैठक में कार्यकर्ताओं, किसानों ने निर्णय लिया है कि गन्ना मंत्री से मिलकर मिल अधिकारियों और गन्ना माफिया की मिलीभगत की शिकायत की जाएगी। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी संजय त्यागी, जितेंद्र राजपूत, भीष्म राजपूत, धर्मेंद्र कुमार, सुभाष राजपूत, मनोज कुमार, राजीव राजपूत, राजनारायण शर्मा, प्रदीप कुमार, कुंवर पाल, नरेंद्र पहलवान, मिथुन पंवार आदि मौजूद रहे।