फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के अंर्तगत हुआ 70 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण

सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के अंर्तगत हुआ 70 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण

Mon, 30 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के अंर्तगत हुआ 70 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण
बिजनौर। जिले में सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के अंतर्गत 70 प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण कर सफल बनाया गया, लेकिन तीन ब्लॉकों की कार्यशैली सही नहीं होने पर मिशन निदेशक ने उसका जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में आठ से 17 अक्तूबर तक सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण किया। स्वास्थ्य विभाग को शून्य से दो साल तक के 37 हजार 847 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इनमें से 26 हजार 652 (70.4 प्रतिशत) बच्चों का टीकाकरण किया। करीब छह हजार महिलाओं का भी टीकाकरण हुआ। अभियान के अंर्तगत बच्चों को हैपेटाइटिस-बी, टीबी, पोलिया, डिप्थीरिया, काली खांसी, टीटनेस, निमुनिया आदि का टीकाकरण किया गया। अभियान के अंर्तगत जिला स्तरीय टीम ने कुछ बिंदुओं पर कोतवाली देहात, चंदक व हल्दौर ब्लॉक की निगरानी की थी, इसमें तीनों की कार्यशैली सहीं नहीं पाई। मिशन निदेशक ने तीन ब्लॉकों को जवाब तलब भी किया है और संबंधित अधिकारियों को तीन नवंबर को लखनऊ बुलाया है।
विज्ञापन

एसीएमओ प्रतिरक्षण डा.एसके निगम ने बताया कि सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान सफल रहा है। इस दौरान 70 प्रतिशत बच्चों को टीकाकरण किया गया।
ब्लॉक टीकाकरण होने वाले बच्चों की संख्या
च ंदक ग्रामीण 1794
धामपुर ग्रामीण 1979
हल्दौर ग्रामीण 2044
जलीलपुर ग्रामीण 1468
कासमपुरगढ़ी ग्रामीण 1032
किरतपुर ग्रामीण 1597
कोतवाली ग्रामीण 2399
नजीबाबाद ग्रामीण 3516
नहटौर ग्रामीण 1763
नूरपुर ग्रामीण 2764
स्योहारा ग्रामीण 1592
चांदपुर शहरी 175
धामपुर शहरी 348
किरतपुर शहरी 517
नगीना शहरी 516
नजीबाबाद शहरी 675
स्योहारा शहरी 430
शेरकोट शहरी 716
बिजनौर शहरी 1020
योग 26652
यह आंकड़े सीएमओ कार्यालय से लिए गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed