फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान इंटर कॉलेज के शूटरों का जलवा

किसान इंटर कॉलेज के शूटरों का जलवा

Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
किसान इंटर कॉलेज के शूटरों का जलवा
बेगावाला । किसान इंटर कॉलेज मंडावली में जिलास्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। विजेता शूटरों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज मैनेजर भाजपा नेता हेमेंद्रपाल सिंह और प्रधानाचार्या डा. सुनीति त्यागी ने किया। प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज मंडावली के शूटरों का जलवा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में पिस्टल में किसान इंटर कॉलेज का अफजल प्रथम, फैसल द्वितीय, ओपन साइड में किसान इंटर कॉलेज का तनवीर प्रथम और सचिन शर्मा द्वितीय रहे। पीप साइड एयर रायफल में आरजेपी का मनोज प्रथम, किसान इंटर कॉलेज का हिमांशु द्वितीय रहा। जूनियर वर्ग में पिस्टल में किसान इंटर कॉलेज का अवनीश वर्मा व सुहैल, ओपन साइड रायफल में जीआईसी बिजनौर का मोहम्मद बिलाल व किसान इंटर कॉलेज का दुष्यंत, सब जूनियर वर्ग में पिस्टल में किसान इंटर कॉलेज के नवेद व अफजल, ओपन साइड शूटिंग में किसान इंटर कॉलेज के आयुष व यश डबास प्रथम व द्वितीय, पीप साइड शूटिंग में किसान इंटर कॉलेज का कौशिक प्रथम रहा। बालिका सीनियर वर्ग में एयर रायफल में जीजीआईसी बिजनौर सानिया मेहर प्रथम, पिस्टल में किसान इंटर कॉलेज मंडावली की साक्षी प्रथम, जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की प्रकृति प्रथम और रूपल द्वितीय, सब जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की मानसी प्रथम रही। आयोजन में व्यायाम शिक्षक इंद्रमणि, शमीम अहमद, दीपक, अनुज, मयंक, पूनम चौधरी आदि का योगदान रहा। इस दौरान डा. पूनम शर्मा, रंजीत सिंह, नवनीत कुमार, मोनिका सिंह, रजनीश, बलजीत सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्या डा. सुनीति त्यागी के अनुसार विजेता शूटर दो नवंबर को कॉलेज में ही होने वाली शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed