फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   1-छतीसगढ़ में नक्सली हमले में हसनपुर का लाल आईटीबीपी जवान शहीद

1-छतीसगढ़ में नक्सली हमले में हसनपुर का लाल आईटीबीपी जवान शहीद

Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
1-छतीसगढ़ में नक्सली हमले में हसनपुर का लाल आईटीबीपी जवान शहीद
छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में हसनपुर का लाल शहीद
विज्ञापन

अमरोहा/हसनपुर।
छत्तीसगढ़ के जिला नारायपुर में आईटीबीवी कैंप पर हुए नक्सली हमले में हसनपुर तहसील के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा का लाल शहीद हो गया। अमरोहा जनपद के इस लाल के शहीद होने की खबर जब गांव पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। परिवार वाले सुुधबुध खो बैठे हैं। जवान के पार्थिव शरीर के गांव आने के इंतजार में जवान के घर पर नाते रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है। राजनीतिक दलों के नेताओं का पीड़ित परिवार को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है।
हसनपुर तहसील के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव भदौरा के किसान जमात अली के बेटे अरशद अली (25) की इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) में आठ जनवरी 2012 में रायबरेली में भर्ती हुई है। दो साल से छत्तीसगढ़ के रायपुर जिला स्थित आईटीबीपी बटालियन में तैनाती चल रही थी। इन दिनों जिला रायपुर बटालियन से सटे जिला नारायणपुर में तैनाती चल रही थी। रविवार की शाम करीब छह बजे नक्सलियों ने जिला नारायणपुर क्षेत्र में आईटीबीपी कैंप पर हमला बोल दिया। जिसमें एक गोली जवान अरशद अली के सीने में जा लगी। परिजनों को मिली जानकारी के मुताबिक गंभीर हालत में अरशद अली को रायपुर बटालियन के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दो घंटे बाद ही अरशद अली की मौत हो गई। सोमवार दोपहर एक बजे तक पोस्टमार्टम हो गया था। जवान के पार्थिव शरीर को रायपुर बटालियन ले जाने के बाद हवाई जहाज से दिल्ली लाने की बात कही गई है। दिल्ली से पार्थिव शरीर सड़क के रास्ते वाहन से देर रात पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


भाई के गोली लगने की खबर सुन कर गश खाकर गिरा बड़ा भाई
अमरोहा। आईटीबीपी जवान अरशद अली छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। अरशद अली से बड़े भाई राशिद अली, इशरत अली हैं। जबकि मोहम्मद गुफरान, बुरहान उस्मानी, नावेद अली छोटे हैं। परिजनों ने बताया कि नक्सली हमले का वाक्या रविवार की शाम करीब छह बजे का था। उसी समय अरशद के गोली लगी थी। करीब साढ़े छह बजे आईटीबीपी बटालियन से राशिद अली के मोबाइल पर कॉल आई थी। जिसमें राशिद के गोली लगने से जख्मी होने की सूचना मिली थी। बताया गया था कि अरशद को अस्पताल ले जा रहे हैं। खबर सुन कर राशिद वहीं गश खाकर गिर गया। परिजनों ने संभाला। खबर सुन कर राशिद अपने चचेरे भाई मोहम्मद इदरीश और मोहम्मद आरिफ के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए। राशिद ने बताया कि वह निजी वाहन से गजरौला से कुछ आगे तक ही पहुंच सके थे। इसी दौरान बटालियन से फिर से कॉल आई। जिसमें अरशद अली के शहीद होने की सूचना मिली। साथ ही उन्हें छत्तीसगढ़ आने से रोक दिया गया। जिससे वह वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed