{"_id":"59c6aad44f1c1b9a688b634c","slug":"171506192084-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में लगी आग
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। आदर्शनगर बिजलीघर पर वैक्यूम सर्किट ब्रेकर में तीन बार आग लगने से 24 घंटे तक कई क्षेत्रों की बिजली गुल रही। बिजली के अभाव में लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
आदर्शनगर बिजलीघर से शुक्रवार सुबह अचानक बिजली गुल हो गई। शनिवार सुबह तक कई क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था ठप रही। इस बीच एक-दो बार हाई वोल्टेज के साथ बिजली मिलने से कुछ घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। 24 घंटे तक बिजली न मिलने से जहां लोग बिजली-पानी को लेकर परेशान रहे, वहीं उन्हें हजारों रुपये की क्षति भी झेलनी पड़ी। अलबत्ता शनिवार दोपहर तक विद्युत व्यवस्था सुचारु होने से लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ प्रथम विकास कुमार ने बताया कि आदर्शनगर बिजलीघर के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) में तीन बार फ्लैश ओवर हुआ। यानि उसमें तीन बार आग लगी। हर बार वीसबी की सफाई कर सुचारुकराने का प्रयास किया, जिसमें समय लगा। इसके अलावा डिस्क पंक्चर होने से भी काफी दिक्कतों से जूझना पड़ा। हाई वोल्टेज की बात से इंकार करते हुए एसडीओ ने बताया कि बारिश के दौरान वोल्टेज सामान्य से कुछ अधिक हो जाते हैं।