{"_id":"59a5bb394f1c1b06278b4695","slug":"171504033593-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आदेश पर प्रधान के खिलाफ जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आदेश पर प्रधान के खिलाफ जांच शुरू
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। डीएम जगतराज ने ग्रामीणों की शिकायत पर विकास खंड स्योहारा के के गांव भोगपुर नौगरा के प्रधान के द्वारा अब तक हुए विकास कार्यों के जांच शुरू कर दी है। डीएम ने इसके लिए कई अधिकारियों की कमेटी का गठन किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे ग्रामीणों की शिकायतों की बिंदुवार जांच कर जल्द कार्रवाई को रिपोर्ट उन्हें सौंपें।
डीएम ने बीडीओ को बताया कि भोगपुर नौगरा गांव के पुष्पेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बलजीत सिंह, विपिन कुमार ने बताया कि उनके गांव के प्रधान ने अभी तक गांव में विकास कार्य मानक के अनुरूप में नहीं किए है। निर्माण कार्यों में व्यापक धांधली हुई है। सीसी रोड में घटिया सामग्री प्रयुक्त हुई है। जिसका ग्रामीणों ने रोड के बनते वक्त विरोध किया। डीएम ने बिजनौर आरईएस के जेई अशोक कुमार से गांव में जाकर जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए है। जिससे ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप में प्रधान की ओर से विकास कार्य हो सकें।