{"_id":"5978e4084f1c1b1a348b475c","slug":"171501094920-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर के एनसीआर में शामिल होने की संभावनांए बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर के एनसीआर में शामिल होने की संभावनांए बढ़ी
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। जनपद को एनसीआर यानी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
जिलाधिकारी जगतराज ने जनपद को एनसीआर में शामिल किए जाने की संस्तुति शासन से की है।
डीएम ने बताया कि जिला बिजनौर को एनसीआर में शामिल करने के संबंध में शासन द्वारा सुस्पष्ट आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके क्रम में उन्होंने शासन प्रमुख सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उप्र शासन को प्रेषित अपने पत्र में संस्तुति करते हुए शासन से बिजनौर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा स्पष्ट आख्या के साथ जिला बिजनौर की भौगोलिक, एतिहासिक के अलावा जिले की जनसंख्या सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी चाही गई थी। इसे अद्यतन रूप में शासन को प्रेषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिजनौर से दिल्ली तक आवागमन की सुलभ सुविधा उपलब्ध है। बस के अलावा बिजनौर से दिल्ली के लिए दो एक्सप्रेस रेलगाड़ियां भी यातायात के लिए उपलब्ध हैं। बताया कि बिजनौर जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान में जिले में चीनी उद्योग, काष्ठ कला, ब्रुश, वस्त्र, लोहा, प्लाईवुड, पेपर आदि उद्योग सफलता पूर्वक संचालित हैं। पत्र में शासन को अवगत कराया गया है कि जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां का शांतिपूर्ण वातावरण, नेशनल एवं स्टेट हाईवे के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।