{"_id":"596a7fd64f1c1b9a648b4aa5","slug":"171500151766-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर नगर में नशेड़ी युवकों ने लील लीं तीन जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर नगर में नशेड़ी युवकों ने लील लीं तीन जानें
Updated Sun, 16 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से बरामद हुई बीयर की बोतलें, नमकीन आदि सामान
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा/रजबपुर।
नशे की हालत में कार चला रहे चालक ने जिंदगियों को लील लिया। कार में सवार अन्य लोग भी नशे की हालत में थे। उनकी हालत ऐसी थी कि सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदने के बाद सब कार हाईवे किनारे उतर गई तो वह उसमें से निकल भी नहीं सके। ग्रामीणों ने घेरकर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
शनिवार शाम हुए हादसे से आसपास के लोग भी आक्रोशित हैं। हाईवे किनारे खड़े लोगों को कुचलकर भागने का प्रयास तो किया। लेकिन कार सवार और चालक इस हद तक नशे में थे कि वह भाग न सके। ग्रामीणों ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए कार सवार सान्निध्य अग्रवाल औ आलोक अग्रवाल निवासी आवास विकास काशीपुर तथा अभिनव गुप्ता निवासी सुभाष नगर काशीपुर के बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार सवार युवक अधिक नशे में थे। कार तेज रफ्तार में थी और हाइवे पर लहरा रही थी। जिससे अचानक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे टहल रहे अरविंद और सौरभ समेत दो किशोरियों को कुचल दिया। बताया गया है कि कार से कुछ नमकीन के पैकेट और बीयर की कैन भी मिली हैं। कार सवारों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। देर शाम तक कार सवारों पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। हालांकि ग्रामीण प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।