{"_id":"5957ecda4f1c1b59448b4bfe","slug":"171498934490-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के लिए खाद्य विभाग ने कमर कसी, चलेगा चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के लिए खाद्य विभाग ने कमर कसी, चलेगा चेकिंग अभियान
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए खाद्य विभाग ने कमर कसी
बिजनौर । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए कमर कस ली है। विभाग का कहना है कि खाद्य पदार्थ की दुकान और होटल पर किसी भी हालत में बासी और खराब खाना नहीं परोसने दिया जाएगा। इसके लिए विभाग चेकिंग अभियान चलाएगा।
16 जुलाई को श्रावण मास की महाशिवरात्रि का पर्व है। महाशिवरात्रि के मद्देनजर नौ जुलाई से कांवड़ लाने वाले शिवभक्त हरिद्वार के लिए रवाना होने लगेंगे। इसके लिए खाद्य विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। अभिहित अधिकारी बिनोद कुमार सिंह ने बताया कांवड़ यात्रा शुरू होने पर सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य पदार्थ की दुकान, होटल व भंडारों को निर्देश देंगे कि उनकी ओर से शिवभक्तों को खराब और बासी खाना न परोसा जाएं। ऐसा करने पर होटल व खाद्य पदार्थ स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दुकानों पर एक नीला, एक हरा कूड़ादान, रेटलिस्ट में रखनी होगी। होटल और दुकान स्वामियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि एक टीम भीड़ वाली जगहों पर विशेष ध्यान रखेगी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी की निगरानी भी करेगी।