{"_id":"593306774f1c1b3655bda6fc","slug":"17-injured-in-bus-crashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस गड्ढे में पलटी, 17 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस गड्ढे में पलटी, 17 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 04 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्योहारा में एक प्राइवेट बस पलटने से 17 यात्री घायल हो गए। तीन घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को सघन चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
स्योहारा-नूरपुर मार्ग पर प्राइवेट यूनियन की एक बस शनिवार सुबह बजे ग्राम कुरी के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरकर पलट गई। बस नूरपुर से स्योहारा की ओर आ रही थी। बस में 47 यात्री थे। बस के पलटते ही घटनास्थल पर हाहाकार मच गया। आसपास काम करने वालों तथा सड़क पर जा रहे लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को निकाला।
लोगों ने ही घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सकों के यहां पहुंचाया। लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 100 गाड़ी ने तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में थानाक्षेत्र के गांव नौगरा निवासी 45 वर्षीय नीरा देवी पत्नी राजीव कुमार, ताजपुर निवासी महेंद्र (35), पिचलपुर निवासी कुंता पत्नी सुनील (55) को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। नीरा देवी की हालत चिंताजनक होने के कारण उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इसके अतिरिक्त ताजपुर के अमर सिंह सैनी, पीपला जागीर नूरपुर के विनेश कुमार, ताजपुर की रईसा, गुलशन व सरोज, मंसूरी सराय की नफीसा, बुढ़नपुर के महेश तथा इस्लामुद्दीन आदि को भी चोटें आई हैं।
बस में सवार विनेश का कहना है कि बुढ़नपुर से चालक ने बस को बहुत तेज गति से चलाना शुरू कर दिया। बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क से उतरकर गढ्ढे में जा गिरी। बस के गिरते ही सारे यात्री बस पलटने की साइड में जा गिरे।
नगीना प्रतिनिधि के मुताबिक, कस्बा कोतवाली देहात निवासी नदीम 20 वर्ष ने बताया कि वह मां शाहिदा पत्नी नईम अहमद को लेकर बाइक से नगीना आ रहा था। कोतवाली-नगीना मार्ग स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सामने एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश में बाइक अनियंत्रित हो गई। उसकी मां बाइक से गिरकर गंभीर घायल हो गई। बेहोशी की हालत में उसे नगीना सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिंताजनक हालत में बिजनौर रेफर किया गया।