फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   17 accused including VHP leader

विहिप नेता सहित 17 पर मुकदमा

Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
17 accused including VHP leader
विहिप नेता सहित 17 पर मुकदमा
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। बास्टा रोड स्थित विवादित जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने व निर्माण सामग्री ले जाने की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर विहिप नेता सहित 17 लोगों को नामजद करते हुए 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

अमरोहा जनपद के थाना नौगावां सादात निवासी शाहआलम ने कोर्ट को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि दिल्ली निवासी उसके चाचा नदीम अब्बास जैदी की चांदपुर तहसील के मौजा बेरखेड़ा उर्फ आजमनगर में जोत आराजी स्थित है। इसमें आम का बाग लगा हुआ है। यह बाग उसके चाचा ने 15 साल पहले खरीदा था। चाचा के कहने पर पांच जुलाई को सुबह करीब साढ़े दस बजे वह बाग की चाहरदीवारी करा रहा था। कुछ मजदूर बाग के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर बलवा करने की नीयत से बाग में आए। गाली गलौज करते हुए मजदूरों के साथ मारपीट करने लगे। आरोपी अपने साथ ट्रैक्टर ट्रॉली लाए थे जिसमें निर्माण सामग्री भरकर ले गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कपिल चौधरी, विरेंद्र राजपूत, सचिन चौधरी, बिट्टू अग्रवाल, मनजीत चौधरी, सुमित नारायण अग्रवाल, प्रशांत जोशी, सुमित बजरंगी, मंदीप चौधरी सहित 17 को नामजद कर व 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विहिप नेता कपिल चौधरी ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है। बताते हैं कि बास्टा रोड स्थित आम के बाग की इस आराजी को लेकर दो पक्षों में पहले से विवाद चल रहा है। दिल्ली की एक कंपनी आराजी को अपनी बता रही है। वहीं नौगावा सादात निवासी आराजी को अपनी बता रहे हैं। करीब एक वर्ष पहले कंपनी ने इस मामले में नौगावां सादात निवासी तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed